सीएसबी - केंद्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान , मैसूरु

मनंदावाड़ी रोड, श्रीरामपुरा, केंद्रीय रेशम बोर्ड - वस्त्र मंत्रालय - भारत सरकार

CSB – Central Sericultural Research & Training Institute (CSRTI), Mysuru

Manandavadi Road, Srirampura, Central Silk Board, Ministry of Textiles, Government of India

Swachh Bharat Logo
राजभाषा

संस्थान की स्थापना 1961 में हुई थी,स्‍थापना के बाद से ही राजभाषा प्रावधानों के अनुपालन हेतु ठोस कार्रवाई की जा रही है। गत छह दशकों से संसंस्थान में राजभाषा की विकास यात्रा उल्लेखनीय रही है | संगठन की राजभाषा कार्यान्वयन समिति तथा अधीनस्थ केन्द्रों की राजभाषा कार्यान्वयन समिति, केंद्रीय कार्यालय की राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों में राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु कारगर निर्णय लिए जाते हैं एवं उन निर्णयों पर अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है |कार्यालयीन कार्यों में अधिकारियों/कर्मचारियों को आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से प्रत्येक तिमाही में अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए हिन्दी कार्यशाला आयोजित की जाती है |

संस्थान के अनुभागों में संस्थापित कंप्यूटरों पर हिन्दी भाषा में कार्य करने हेतु सॉफ्टवेयर "यूनिकोड" संस्‍थापित किया गया है तथा टंककों / आशुलिपिकों के अलावा वैज्ञानिकों, अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कंप्यूटर पर हिन्दी में सरकारी कामकाज किया जाता है | विभिन्न अनुभागों में कामकाज के कम्प्यूटरीकरण एवं कंप्यूटर में हिन्दी - प्रयोग की सुविधा करने से राजभाषा कार्यान्वयन कार्य में गति आई है |

संसंस्थान के अनुभागों एवं अधीनस्थ केन्द्रों में हो रहे राजभाषा कार्यों का नियमित अंतराल पर राजभाषा निरीक्षण कर समीक्षा की जाती है एवं पायी गयी कमियों पर सुझाव/अनुशंसाएं दी जाती है जिन पर अनुवर्ती कार्रवाई संबंधित अनुभाग/ केंद्र को अगले निरीक्षण के पूर्व कर लेनी होती है | उत्कृष्ट राजभाषा कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष आयोजित हिंदी दिवस / पखवाड़ा के अवसर पर पुरस्कृत किया जाता है |

संस्थान पर न केवल मुख्यालय अपितु इसके नियंत्राधीन 22 अधीनस्थ /संबद्ध कार्यालयों में भी राजभाषा कार्यों के अनुवीक्षण व समीक्षा कार्य का दायित्व है। संस्थान द्वारा राजभाषा प्रावधानों के सभी प्रमुख बिन्दुओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा केन्‍द्रों के द्वारा हिन्‍दी कार्यशालाओं/राजभाषा बैठकों एवं हिन्‍दी दिवस/पखवाड़ा का अलग से/संयुक्‍त रूप से आयोजन किया जाता है। साथ ही वार्षिक कार्यक्रम/कार्य योजना एवं समय-समय पर केन्‍द्रीय कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार प्रशासनिक तथा तकनीकी कार्यक्रमों/गतिविधियों का आयोजन कर यथानिर्धारित लक्ष्‍य प्राप्‍त किया जाता है।

वैज्ञानिक

क्रम संख्या नाम पदनाम ई-मेल आईडी मोबाइल नंबर
1 श्रीमती मीना एस कामथ उप निदेशक (राजभाषा) meenak.csb@nic.in +91 9449347423
2 श्रीमती साची के सहायक निदेशक (राजभाषा) sachik.csb@nic.in +91 9480381176